हेलो दोस्तों, आज हम जानेंगे की किसी भी PDF से password कैसे हटाये (PDF se password kaise hataye)| कई बार हमारे पास बहुत से ऐसी जरूरी फाइल्स इक्कठा हो जाती है जिनमे पासवर्ड लगा हुआ होता है जैसे बैंक से हर महीने मिली पासवर्ड प्रोटेक्टेड pdf फाइल्स जिनमे आपके क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट्स की जानकारी रहती है|
इस तरह के सभी का पासवर्ड हमें याद नही रहता है| पासवर्ड प्रोटेक्टेड होने के कारण हम उन फाइल्स के कंटेंट को सर्च भी नही कर सकते है| तब हम सोचते है काश इन फाइल्स पर पासवर्ड ही नही होते| तो अब इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपनी किसी भी PDF file से पासवर्ड हटा सकते है| एक बार पासवर्ड हटने के बाद वह फाइल दोबारा पासवर्ड के लिए नही पूछेगी जब तक आप दोबारा उस पर पासवर्ड नही लगा देते|
पीडीऍफ़ से पासवर्ड कैसे हटाये
Time needed: 2 minutes.
यहाँ आप जानेंगे की बिना किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेर को इनस्टॉल किये ऑफलाइन ही पीडीऍफ़ से पासवर्ड को कैसे हटाये| बस आपके कंप्यूटर में गूगल क्रोम इंस्टाल होना चाहिए क्योंकि इसके उपयोग से ही हम पीडीऍफ़ से पासवर्ड remove करेंगे| गूगल क्रोम में इनबिल्ट पीडीऍफ़ रीडर और पीडीऍफ़ राइटर उपलब्ध होते है|
- पीडीऍफ़ को क्रोम ब्राउज़र में ओपन करे|
पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीऍफ़ फाइल को क्रोम में Drag & Drop करे या फाइल पर राईट क्लिक करके open with में क्रोम ब्राउज़र सेलेक्ट करे|
- पासवर्ड दर्ज करे|
अब गूगल क्रोम आपको पासवर्ड डालने के लिए कहेगा| यहाँ पर आप उस पीडीऍफ़ का सही पासवर्ड दर्ज करे|
- PDF फाइल को प्रिंट कमांड दे|
पीडीऍफ़ ओपन होने के बाद उसे प्रिंट करने का कमांड दे| यह काम आप क्रोम के मेनू में जाकर print ऑप्शन को सलेक्ट करके कर सकते है या Ctrl + P (windows) / Cmd + P (mac) दबाये|
- बिना पासवर्ड की पीडीऍफ़ सेव करे|
अब Destination में Save As PDF चुने और save बटन पर क्लिक करे|
फिर फाइल की लोकेशन बताये जहाँ उसे स्टोर करना है और Save पर क्लिक करे|
नई पीडीऍफ़ फाइल में पासवर्ड की डिमांड नही की जाएगी|